बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- अस्थावां, निज संवाददाता। तनाव वह मानसिक और शारीरिक स्थिति है, जो तब उत्पन्न होती है जब व्यक्ति किसी चुनौती, दबाव या कठिन परिस्थिति का सामना करता है। यह जीवन का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो हमारे स्वास्थ्य, सोचने की क्षमता और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। परीक्षा, नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियां या भविष्य की चिंता-ये सभी तनाव के सामान्य कारण हो सकते हैं। बिहार के नालंदा जिला स्थित अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में तनाव प्रबंधन पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में यह टिप्स दिए गए।तनाव प्रबंधन के तरीके प्राचार्य डॉ. आनंद कृष्ण ने कहा कि तनाव को पूरी तरह समाप्त करना संभव नहीं है, लेकिन सही प्रबंधन से उसे हम नियंत्रित जरूर कर सकते हैं। सबसे पहले अपने समय का सही प्रबंधन करना जरूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.