औरैया, मार्च 26 -- औरैया, संवाददाता। महानगरों में रसोई गैस (एलपीजी) की बढ़ती किल्लत का असर अब जिले के प्रवासी मजदूरों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद व गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले कई मजदूर अब काम छोड़कर अपने गांव लौटने लगे हैं। फिलहाल संख्या कम है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने के कारण छोटे कारोबारियों और दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है। जिले में लौटने वाले अधिकांश लोग वे हैं, जो महानगरों में चाट, मोमोज, छोले-भटूरे जैसे स्ट्रीट फूड के ठेले लगाते थे या निर्माण कार्यों में मजदूरी करते थे। ईंधन की कमी के चलते इनका काम लगभग ठप पड़ चुका है और स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। परिवहन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.