नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- क्रिकेट फैंस इन दिनों अलग-अलग टीमों के मैचों को देखने का लुफ्त उठा रहे हैं। पाकिस्तान में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है, जबकि भारतीय टीम इस न्यूजीलैंड में हैं, जहां वह लंबे टूर पर है। अफगानिस्तान-जिम्ब्बावे के साथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें भी मैदान पर हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसी कंपनी के कर्मचारी मैच देखने के चक्कर में अपना काम भूल गए और जब लाइव कैमरे उन पर पड़ा तो वह अचानक मैच देखना छोड़कर अपने काम में लग गए। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन का वीडियो काफी वायरल हुआ है और लोग मीम्स के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।बड़ी स्क्रीन पर ...