मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तरफ से चयनित एक सहायक प्राध्यापक के अनुभव प्रमाणपत्र में फिर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना के अधिकार के तहत इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। बीआरएबीयू के अंगीभूत कॉलेज में क्लर्क का काम करने वाली एक महिला को शिक्षक का अनुभव प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। इस अनुभव पर उसे विवि के एक कॉलेज में नौकरी भी मिल गई है। आरटीआई से इस मामले के सामने आने के बाद विवि और कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। उसके कॉलेज प्राचार्य ने अनुभव प्रमाणपत्र या कक्षा लेने से संबंधित एक भी दस्तावेज नहीं होने की बात सूचना के अधिकार के तहत कही है। बीआरएबीयू में सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच चल रही है। विवि प्रशासन ने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है। बीआरबएबीयू में गुरु...