रुद्रपुर, जनवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रोजगार के लिए घर से निकले एक मजदूर का शव 24 घंटे बाद उसके घर से कई किलोमीटर दूर किच्छा रोड पर मिला। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने राधा स्वामी सत्संग के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक शरीर में कोई हरकत न होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। जांच में मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश पुत्र पंचम के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्राम समस्तपुर, थाना मीरगंज, जिला बरेली का निवासी था और वर्तमान में रुद्रपुर के भदईपुरा क्षेत्र में रह रहा था। सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.