हापुड़, फरवरी 20 -- नगर के मोहल्ला चामड़ वाला निवासी प्रेम ने बताया कि उसने नगर निवासी एक युवक को भट्टे पर काम करने के लिए कुछ रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी काम पर नहीं गया तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इसी बात से नाराज आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.