गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी। निर्वाचन व परीक्षा की अतिरिक्त डयूटी के काम के बोझ से क्षुब्ध प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने रस्सी से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संग्रामपुर विकासखंड के बढ़ईपुर निवासी 46 वर्षीय रामप्रकाश वर्मा प्रतापगढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय गौहानी में विगत 10 वर्ष से शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी निर्वाचन ड्यूटी लगी हुई थी। परीक्षा ड्यूटी भी इंटर कॉलेज गौहनिया में लगाई गई थी। परिजनों के मुताबिक वे बुधवार की शाम परीक्षा ड्यूटी कर वापस घर आए तब परिजनों से उनकी बात हुई। देर रात परिजन जब उनसे बात करना चाह रहे थे तब संपर्क नहीं हो पाया। रात में ही उनके परिजन नए घर रायपुर फुलवारी अमेठी पहुंचे। वहां शव मकान के प्रथम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.