पलामू, मार्च 21 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के नावा बाजार थाने के तुकबेरा गांव निवासी 35 वर्षीय बिजली मिस्त्री(संविदाकर्मी) नागेन्द्र पासवान की मौत करंट लगने से हो गई। शुक्रवार की शाम में तेज आंधी और बारिश के कारण 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। इससे तुकबेरा-पाटन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइन में खराबी दूर करने के लिए नागेंद्र को पाटन मोड़ भेजा गया था। रात करीब आठ बजे वह बिजली खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था, उसी दौरान करंट आ गई। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत बताया। नावा बाजार क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद सह विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने मृतक के आश्रित को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.