काम के चलते आधा दर्जन ट्रेन एक घंटे से अधिक रहेंगी रेगूलेट
आगरा, जुलाई 13 -- होडल-शोलाका स्टेशनों के मध्य तीसरी व चौथी लाइन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली की कमिशनिंग को 14 से 18 जुलाई तक एनआई का काम होगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि काम के चलते निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी 14 से 17 जुलाई तक 40 मिनट, 18 जुलाई को 50 मिनट रेगूलेट रहेगी। निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 14 से 17 जुलाई तक 30 मिनट, 18 जुलाई को 40 मिनट रेगूलेट रहेगी। सचखंड एक्सप्रेस 14 से 17 जुलाई तक 25 मिनट, 18 जुलाई को 40 मिनट रेगूलेट रहेगी। निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 18 जुलाई को 100 मिनट रेगूलेट रहेगी। झेलम एक्सप्रेस 18 जुलाई को 95 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस 85 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 75 मिनट, हीराकुंड एक्सप्रेस 80 मिनट रेगूलेट रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.