गुरुग्राम, फरवरी 27 -- केंद्र सरकार की पहल पर अब देशभर में 14 साल की बच्चियों को 'ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (HPV) के टीके लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से अभियान की शुरुआत करेंगे। देश और हरियाणा के अन्य हिस्सों की तरह गुरुग्राम में भी इस टीकाकरण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शुरुआत में कुछ अस्पतालों में यह टीका मिलेगा। बाद में स्कूलों और अन्य केंद्रों पर लगने वाले शिविर में भी टीकाकरण की व्यवस्था होगी। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 28 फरवरी से गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होगा। जिला सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर से करेंगे। जिले में 14 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क और स्वैच्छिक टीका लगाया जाएग...