नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ट्रैक पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर रेल यातायात तीन दिन तक प्रभावित रहेगा। आठ अक्टूबर तक कुल 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी। आठ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी करने वालों को इस दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सात अक्तूबर को छह घंटे का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि, तकनीकी कार्य सोमवार से ही शुरू हो गए हैं।कल सबसे ज्यादा ट्रेन रद्द सबसे अधिक 17 ट्रेनें अकेले सात अक्टूबर को रद्द रहेंगी। ...