हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 25 -- दो दिन पटना से चलने वाली 7 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि 10 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी। नटेरा से जटडुमरी रेल लाइन जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 18 अप्रैल से प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जा रहा है। वहीं 26 अप्रैल को नेऊरा स्‍टेशन पर एनआई कार्य होगा। इसके लिए 25 और 26 अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से शनिवार और रविवार को पटना से खुलने और आने वाली सात पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी, जबकि 10 ट्रेनें को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। इसके अलावे कई ट्रेनें को आंशिक समापन व प्रारंभ कर पुनर्निधारित कर और नियंत्रित कर चलाई जाएगी।ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी शनिवार को 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर और रविवार को 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर, 63225 पटना-डीडीयू पैसेंजर, 63213 पटना-आरा पैसेंजर, 63240 डीडीयू-बक्सर ...