काम की तलाश में निकला युवक लापता
अल्मोड़ा, मई 26 -- अल्मोड़ा। काम की तलाश में देहरादून से हरिद्वार को निकला भतरौंजखान का 26 साल का युवक लापता है। पुलिस के मुताबिक लौकोट भतरौंजखान निवासी प्रकाश चंद्र आर्या ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका 26 साल का बेटा योगेश बीते आठ माह से देहरादून में काम करता था। 15 मार्च को उसका फोन आया कि वह आईएसबीटी स्थित अपने कमने में है। लाला ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। अब वह काम की तलाश में हरिद्वार जा रहा है। इसके बाद से योगेश का नंबर बंद आ रहा है। इधर, एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- काम की तलाश में निकला युवक लापता टीम योगेश की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.