काम की तलाश में निकला युवक, ट्रेन से कटकर हुई मौत
उरई, अगस्त 8 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी युवक की अजनारी रेलवे लाइन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक शादी-ब्याह में डोसा का काउंटर लगाकर जीवनयापन करता था। वह शुक्रवार दोपहर काम की तलाश में घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।भाई देवेंद्र राजपूत ने बताया कि गजेंद्र 30 वर्ष के देर तक न आने पर उन्होंने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह सूचना मिली कि अजनारी रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक का शव ट्रेन से कटकर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त गजेंद्र के रूप में की तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार गजेंद्र की शादी नहीं हुई थी और वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.