बरेली, जुलाई 1 -- काम की तलाश में अड्डा पर गए मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। भुता के गांव इचौलिया जलालपुर निवासी 29 वर्षीय राजीव सोमवार को मजदूरी करने बरेली आए थे। शाम करीब चार बजे वह राजेंद्रनगर स्थित मजदूरों के अड्डे पर काम की तलाश में पहुंचे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को उनके परिवार वाले बरेली पहुंचे और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...