जमशेदपुर, जनवरी 22 -- हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का फेरा जनवरी तक बढ़ा जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का फेरा 27 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इससे चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशन के यात्रियों को भी लाभ होगा। इससे पूर्व में टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का फेरा रेलवे बढ़ाया था। गदड़ा में 29 को आनंद मार्ग का नेत्र जांच शिविर जमशेदपुर। आनंद मार्ग जागृति केंद्र गदड़ा शिव मंदिर के पास गुरुवार को आंखों की जांच का शिविर लगेगा। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय की पहल से गुरुवार तक मोतियाबिंद के 10 मरीजों का फेको सर्जरी के साथ नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...