कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार। 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बिनोदपुर में मेंटेनेंस कार्य के कारण 26, 27 व 28 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान डहरिया, मोफरगंज, कालीबाड़ी, बिनोदपुर, एमजी रोड (शहीद चौक से गोलछा कटरा), सदर अस्पताल, नगर निगम, नगर थाना, पीएचईडी, बीएसएनएल, बड़ा बाजार, चौधरी मोहल्ला, तिनगछिया, नयाटोला व दुर्गापुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...