नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इसी सत्र में परियोजना जमा करने और प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी।इसके लिए अभ्यर्थी संबंधित लिंक https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...