काम की खबर) पॉलीटेक्निक में अतिथि व्याख्याता आवेदन केवल आज
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक कानपुर में अंशकालीन अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की आज ही 15 जुलाई को अंतिम तारीख है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, टीटी-टीसी, सीएचएन-आईटी और पीएमटी शाखाओं के लिए बीटेक व एमटेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमनिटीज शाखा के लिए एमए, एमएससी और पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्था स्तर पर गठित विभागीय चयन समिति साक्षात्कार के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अंशकालीन अतिथि व्याख्याताओं को व्याख्यान कार्य के लिए शासन एवं निदेशालय के शासनादेशों में निहित प्रावधानों के अनुसार पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 3687 बिहार असिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.