नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) शनिवार 7 मार्च को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा कैंप आयोजित करेगी। यह कैंप एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड (पालिका केंद्र के पास) में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगाया जाएगा। ऑनलाइन शिकायत के लिए नागरिक जन सुविधा पोर्टल https://ndmc.gov.in पर भी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...