नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), अपने कैंपस प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के माध्यम से, 27 जनवरी, 2026 को बी. आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में सुबह 10:00 बजे से एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी, बिजनेस डेवलपमेंट, ट्रैवल और एविएशन सेक्टर में रोजगार के विविध अवसर प्रदान करना है। इसमें इग्नू के वर्तमान व पूर्व छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...