विकासनगर, जुलाई 20 -- चकराता, संवाददाता। केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून की ओर से 21 से 23 जुलाई 2026 तक चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और आजीविका संबंधी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। सोमवार को चकराता में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आकर्षक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विकसित भारत की विकास यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां भी आयो...