नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इग्नू और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के अंतर्गत देशभर के 70 इग्नू क्षेत्रीय केंद्रों में स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। ये सेंटर एनएसक्यूएफ आधारित, उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। इग्नू डिजिटल व ब्लेंडेड लर्निंग के जरिये इन कौशल पाठ्यक्रमों को लागू करेगा। यह पहल महिलाओं, ग्रामीण युवाओं और प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों को नए अवसर प्रदान करेगी और रोजगार, उद्यमिता व स्थानीय कौशल विकास को बढ़ावा देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.