नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट, सीईटी और योग्यता-आधारित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ा दी है।पहले सभी कार्यक्रमों के लिए प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...