पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय पूर्णिया के द्वारा 20 जून को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला नियोजनालय बियाडा मरंगा में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप में नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए वह जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा। विभाग ने युवाओं को जॉब कैंप में आकर रोजगार का अवसर लेने के लिए अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...