नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास यमुना विहार से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच रविवार को यातायात प्रभावित रहेगा। लेन प्रतिबंध के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से खजूरी चौक की ओर जाने वाले मार्ग से बचें। गोकलपुरी से मौजपुर, सीलमपुर होते हुए शास्त्री पार्क के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। साथ ही सलाह दी है कि कहीं जाने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर चलें। ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...