बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन के बड़ी पहाड़ी-वन फीडर से मंगलवार को दिन में दो घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में बिना रुकावट बिजली बहाल रखने के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। इस वजह से बड़ी पहाड़ी-वन फीडर से सुबह सात बजे से नौ बजे तक छोटी पहाड़ी, एतवारी बाजार, कागजी मोहल्ला, छज्जू मोहल्ला, शेखाना आदि मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घरों में पानी का इंतजाम कर लें। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज दो घंटे बिजली बाधित यह भी पढ़ें- 24 तक प्रभावित रहेगी कलेक्ट्रेट क्षेत्र की बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...