वरीय संवाददाता, मई 25 -- पूर्णिया एयरपोर्ट (Purnia Airport) से परिचालित होने वाले विमानों के आगमन और प्रस्थान का वक्त एक जून से बदल रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए टाटा इंडिगो की एयरबस सप्ताह में छह दिन रविवार से शुक्रवार तक दोपहर 3.55 बजे टेकऑफ करेगी जबकि इनके आगमन का वक्त दोपहर 2.40 में होगा। सप्ताह में एक दिन शनिवार को 2.40 में आने के बाद दोपहर 3.55 बजे पूर्णिया से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। दिल्ली की एयरबस रोजाना पूर्वाह्न एक बजे पहुंचेगी और 1.55 में पूर्णिया से टेकऑफ करेगी। कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता की टाटा इंडिगो की फ्लाईट 11.20 में आकर 11.55 में रवाना होगी। यानी पूर्णिया एयरपोर्ट पर इस विमान के लैंडिंग और टेकऑफ का टाइम सिर्फ 35 मिनट का होगा। इसी तरह कोलकाता और अहमदाबाद की एटीआर फ्लाइट आगमन के 40 मिनट में प्रस्थान करेगी...