बरेली, फरवरी 27 -- बरेली। अनुरक्षण माह के तहत शनिवार को सीबीगंज विद्युत उपकेंद्र व हरुनगला विद्युत उपकेंद्र पर स्वीचयार्ड, पावर परिवर्तक की टेस्टिंग व मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि हरुनगला उपकेंद्र पर स्वीचयार्ड, पावर परिवर्तक की टेस्टिंग व मेंटीनेंस के साथ 11 केवी वीसीबी मेंटीनेंस व प्रोटेक्शन का कार्य होगा। इस कारण हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार, गणेश पुरम, फाइक एनक्लेव, हरुनगला, सुपरसिटी, टीपी नगर, बाईपास, सुरेश शर्मा नगर, यूनिवर्सिटी, रामगंगा नगर, आशीष रॉयल पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, सनराइज कॉलोनी, महेंद्र नगर फेस एक व दो, महेंद्र नगर, बालाजी आवास, डोहरा रोड व राजकीय छात्रावास आदि की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी। सीबीगंज उपकेंद्र के रसियाबाद,...