बरेली, अप्रैल 10 -- बरेली। जिले में 14 अप्रैल से होने वाले विवाह समारोह आदि में एलपीजी गैस सिलेंडर की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रार्थना पत्र जिलापूर्ति कार्यालय व तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में लिए जा रहे हैं। 11 अप्रैल को द्वितीय शनिवार व 12 अप्रैल रविवार को भी प्रार्थना पत्र लेने व व्यवस्था कराने के लिए दोनों ही कार्यालय शनिवार व रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक दोनों ही अवकाश के दिन में भी जिला पूर्ति कार्यालय व तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में अपना प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.