नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के रविदास मार्ग पर पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य कर रहा है, जिसके कारण एक कैरिजवे बंद कर दिया गया है। इससे हमदर्द के पास एमबी रोड पर यातायात जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे खानपुर से हमदर्द और रविदास मार्ग की ओर जाने वाले एमबी रोड से बचें। देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर कर्मी तैनात कर दिए हैं और यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और गलत दिशा में न चलने की अपील भी की गई है।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.