नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रसं। छतरपुर स्थित भाटी माइंस में राधास्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स में आयोजन हो रहा है। इसमें करीब चार लाख लोगों के शामिल हो रहे हैं। इसे देखे हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने अगले दो दिन छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) से बचने की सलाह दी है। साथ ही शनिवार और रविवार को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक भाटी माइंस रोड पर भारी वाहन प्रतिबंध किए गए हैं। भारी वाहनों को मंडी रोड से जोनापुर कट होते हुए मेहरौली-गुरुग्राम रोड और मल्लू फार्म के पास से जोनापुर-मेहरौली-गुरुग्राम रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सत्संग कॉम्प्लेक्स में प्रवेश केवल भाटी माइंस रोड से होगा। फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले लोगों को डेरा बॉर्डर होते हुए आने की सलाह दी गई है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.