बरेली, जून 7 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने आठ से 10 जून तक विश्वविद्यालय कैंपस व अन्य परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आठ से 10 जून तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण इन तारीखों में होने वाली एलएलएम की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। संबंधित परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र अलग से घोषित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- NEET के बाद अब MP वनरक्षक भर्ती परीक्षा पर बवाल, सर्वर फेल होने से एग्जाम रद्द; अभ्यर्थियों ने काटा बवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...