काम की खबरः बिहार से हरियाणा के लिए चलेंगी एसी बसें, मुजफ्फरपुर समेत इन छह जिलों से खुलेंगी गाड़ियां
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- काम की खबर: बिहार और हरियाणा के बीच रोड कनेक्टिविटी सस्ती और आरामदायक होने वाली है। हरियाणा के लिए बिहार से एसी बसें चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य शहरों के लिए बसों का नियमित परिचालन होगा। इस माह के अंत में सेवा प्रारंभ होने की उम्मीद है। कामकाज के लिए हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए यह खुशी की खबर है। बिहार सरकार ने हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को हरियाणा में द्विपक्षीय इकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ। इकरारनामे पर राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा हरियाणा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.