हिन्दुस्तान, मार्च 4 -- दिल्ली में होली पर मेट्रो और बसों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। मेट्रो-बस और नमो भारत दोपहर तक नहीं चलेंगी। दोपहर के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बस और मेट्रो का संचालन होगा। नमो भारत शाम पांच बजे के बाद चलेगी। पहली बार होली पर शराब के ठेके खुले रहेंगे।दो बजे से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी बसें दिल्ली परिवहन निगम ने होली पर सुबह की शिफ्ट में बसों का संचालन नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर दो बजे के बाद 25 फीसदी बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इस दौरान जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी वहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।मेट्रो की सुविधा भी ढाई बजे के बाद होली के मद्देनजर बुधवार को दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। दोपहर ढाई बजे के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.