लखनऊ, नवम्बर 8 -- लखनऊ। कार्यालय संवाददाता आठवीं के 2276 बच्चे रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा देंगे। लखनऊ में आठ केन्द्र बनाए गए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय जुबली इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छोटी जुबिली,जनता इंटर कॉलेज आलमबाग, टेक्निकल इंटर कॉलेज विजय नगर,लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज लालबाग और क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये सुबह 10 से दोपहर दो बजे का समय होगा। परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को इंटर तक पढ़ाई के लिए चार साल तक प्रतिमाह एक हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.