गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 08629/08630 रांची-गोरखपुर स्पेशल का संचलन पांच फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 08629 रांची-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 02 से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 9.30 गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 08630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक होली स्पेशल 04 मार्च से 01 अप्रैल को प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से रात 12.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.45 बजे रांची पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.