काम की खबर: मुंबई से गोरखपुर के बीच त्योहार विशेष ट्रेन 16 से
लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ। त्योहारी सीजन में मुंबई और पूर्वांचल के बीच बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुंबई से गोरखपुर के बीच रोजाना त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह लखनऊ होकर चलेगी, जिससे मुंबई जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 01079 मुंबई-गोरखपुर त्योहार विशेष 16 अक्तूबर से 16 नवंबर तक रोजाना चलेगी। यह ट्रेन मुंबई से रात 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 गोरखपुर-मुंबई त्योहार विशेष 18 अक्तूबर से 18 नवंबर तक रोजाना चलेगी। गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 7:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी और रात 8:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.