काम की खबर: प्राकृतिक आपदा में फसल क्षति पर बीमा से मिलेगी राहत, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा
गोंडा, जुलाई 14 -- गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन में मौसम की अनिश्चितता के बीच कृषि विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग के अनुसार, किसान धान की फसल के लिए 1484 रुपये प्रति हेक्टेयर और मक्का की फसल के लिए 478 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम जमा कर अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित कर सकते हैं। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। योजना के तहत बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, जलभराव, ओलावृष्टि, आंधी और चक्रवात समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाली क्षति पर नियमानुसार बीमा दावा मिलता है। खास बात यह है कि कटाई के बाद निर्धारित अवधि में प्राकृतिक कारणों से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिलती है。 यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.