लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को कक्षा एक से आठवीं के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड देने के साथ ही शिक्षक इन बच्चों का नामांकन अगली कक्षा करेंगे। प्रधानाध्यापकों ने स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड देने के लिये अभिभावकों को बुलाया है। 16 मार्च से शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गई हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 1617 प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिये जाएंगे। स्कूलों को पहले ही रिपोर्ट कार्ड मुहैया कराये जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.