लखनऊ, जुलाई 9 -- लखनऊ। नेशनल पीजी कालेज में सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत गुरुवार को बीए और बीएजेएमसी की प्रवेश परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 1085 थी, जिसमे 991 छात्र उपस्थित रहे। बीए कोर्स का प्रवेश परीक्षा परिणाम 12 जुलाई को और बीएजेएमसी का परीक्षा परिणाम 13 जुलाई को कॉलेज के नोटिस बोर्ड व कॉलेज की वेबसाइट www.npgc.in पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा भी उनका परीक्षा परिणाम उनके मोबाईल नम्बर पर भेजा जायेगा। आज शुक्रवार को कॉलेज में सुबह 10:30 बजे से बीबीए व बीबीए डिजिटल बिजनेस कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...