काम की खबर: नाथनगर में कल से तीन दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर
भागलपुर, मई 24 -- नाथनगर सिल्क सिटी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर भागलपुर नगर निगम द्वारा 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नाथनगर के वार्ड संख्या 6 स्थित कौशिकी नाथ झा लेन स्थित एआर अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। चैंबर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और महासचिव मनीष कुमार झा ने स्थानीय व्यवसायियों से अपील की है कि वे होल्डिंग टैक्स रसीद/किरायानामा, आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और दुकान के जीपीएस फोटो के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.