काम की खबर: एलयू में एक जून से 11 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में एक जून से 11 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। कुलसचिव भावना मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अवकाश अवधि के दौरान परीक्षा, मूल्यांकन, प्रवेश और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित नहीं होंगे। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सकेगी। आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों को अवकाश के दौरान कार्य के लिए रोका जाएगा, उनकी सूची विभागाध्यक्ष कुलसचिव कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। संबद्ध कॉलेजों में यह जिम्मेदारी प्राचार्यों की होगी। कुलपति के अनुमोदन के बाद ही शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश समाप्त होने के बाद कार्य प्रमाणन के आधार पर शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 25 मई से 4 जुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.