नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 प्रवेश सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 कर दी गई है। यह तिथि सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए लागू होगी। इग्नू ने छात्रों को ऑनलाइन आवेदन समय से पूरा करने की सलाह दी है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के लिए अलग-अलग पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ओडीएल कार्यक्रमों में आवेदन के लिए अभ्यर्थी इस लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...