काम की खबर: आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
बरेली, जून 8 -- बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र से मिशन कंपाउंड उपकेंद्र तक 33 केवी लाइन को इंटरलॉकिंग कराने का कार्य मंगलवार को प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि इस कारण कुतुबखाना उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र आला हजरत, मोतीपार्क, सराय खां, हॉस्पिटल, आलमगिरीगंज व कोहड़ापीर व मिशन कंपाउंड से संबंधित क्षेत्र किला, चौपला आदि की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को दोपहर 12.30 से डेढ़ बजे तक बाधित रहेगी। इसी तरह जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित 11 केवी फीडर जगतपुर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार नौ जून को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने बताया कि इस दौरान मरम्मत आदि कार्य कराएं जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.