काम की खबर: आईसीटी लैब के संचालन का प्रशिक्षण 16 को
लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ। यूपी बोर्ड के राजकीय स्कूल के बच्चे आईसीटी लैब से नवाचार और तकनीकी कौशल सीखकर दक्ष बनेंगे। इसके लिये लखनऊ समेत मण्डल में संचालित 129 राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आईसीटी लैबस्थापित आईसीटी लैब के उपकरणों के रखरखाव व संचालन का प्रशिक्षण 16 मई को दिया जाएगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ये प्रशिक्षण दो सत्र में निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से डिजिटल शिक्षा के ढांचे को मजबूती मिलने और छात्रों को अत्याधुनिक लैब सुविधाओं का लाभ बेहतर ढंग से मिलेगा। लखनऊ के 29 प्रधानाचार्य,सीतापुर के 28,हरदोई के 20, लखीमपुर खीरी के 22,रायबरेली के 21 व उन्नाव के नौ प्रधानाचार्य हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.