काम की खबर: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में बीए व एमए के आवेदन 15 तक
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शैक्षिक सत्र 2026-27 से एमए की भी पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से स्वीकृति मिल गई है। यहां पालि, बौद्ध अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में एमए कर सकेंगे। तीनों विषयों में 10-10 सीटें तय की गई हैं। इसके साथ ही इन तीनों विषयों से स्नातक में भी प्रवेश लिए जाएंगे। इसकी 60 सीटें निर्धारित हैं। बीए व एमए दोनों में आवेदन 15 जुलाई तक लिए जाएंगे।संस्थान परिसर में बौद्ध संस्कृति एवं इतिहास से संबंधित पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। पालि, बौद्ध अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में स्नातक पाठ्यक्रम पहले से चलाया जा रहा है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने बताया कि पालि, बौद्ध अध्ययन, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.