नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली । एमबी रोड पर खानपुर टी-पॉइंट से हमदर्द टी-पॉइंट के बीच डीएमआरसी निर्माण और बीएसईएस तार बिछाने का कार्य कर रहा है। ऐसे में इस रोड पर बुधवार को यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस रोड से आने-जाने से बचें। हो सके तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। जिनको इस रोड से ही जाना है, वह समय लेकर घर से निकलें। -- B

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...