काम का अधिकार खत्म कर रही सरकार : खरगे
नई दिल्ली, मई 9 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर गरीबों के अधिकारों को खत्म करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार गरीबों के लिए काम के अधिकार को खत्म करने की पहले से योजना बना रही है। खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म करने से पहले ही 'काम के अधिकार' का गला घोंट दिया था। कहा कि एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार मनरेगा के तहत काम पाने वाले परिवारों की संख्या 2025-26 में 44 लाख कम हो गई और रोजगार पाने वाले मजदूरों की संख्या में 67 लाख की गिरावट आई। कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि पूरे 100 दिनों का रोजगार पाने वाले परिवारों की संख्या में 40.5 प्रतिशत की गिरावट आई और काम के दिनों की संख्या में 21.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा से जुड़े हर परिवार को औसतन 1221 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.