नई दिल्ली, फरवरी 18 -- रूस से कच्चे तेल की खरीद का हवाला देकर भारत पर मोटा तैरीफ लगाने का फैसला अमेरिका के हक में जाता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से रूस से भारत के निर्यात में भारी कमी आई है। अब सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में रूस से भारत का मर्चेंडाइज इंपोर्ट यानी उत्पादों का आयात 40.48 फीसदी तक घट गया है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 में रूस से भारत का आयात लगभग 4.81 बिलियन डॉलर था। अब यह घटकर 2.86 बिलियन डॉलर रह गया है। जानकारी के मुताबिक यह कमी ज्यादातर भारतीय रिफाइनरियों द्वारा रूस से क्रूड ऑयल की खरीद में भारी कटौती करने की वजह से हुई है। हालांकि सरकार ने सोमवार को सिर्फ जनवरी 2026 के लिए ट्रेड डेटा जारी किया है। बता दें कि आमतौर पर रूस से भारत के कुल मर्चेंडाइज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.